जनपद पंचायत पलारी के एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 19, 2026


पलारी, 19 फरवरी 2026। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जनपद पंचायत पलारी में पदस्थ उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, एक आवेदक का राजस्व संबंधी कार्य एसडीओ कार्यालय में लंबित था। आरोप है कि कार्य निपटाने के एवज में एसडीओ ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आवेदक ने इस संबंध में एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। गुरुवार को आवेदक द्वारा 25 हजार रुपए की पहली किश्त दिए जाने के दौरान टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के कार्यालय और निवास स्थान की तलाशी ली जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। आम नागरिकों ने एसीबी की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “जनपद पंचायत पलारी के एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई”

Leave a Comment