पलारी में बलौदा बाजार मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक और कार में जोरदार टक्कर, तीन लोग बाइक पर सवार, सभी गंभीर रूप से घायल

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 17, 2026

मंगलवार शाम करीब 5 बजे पलारी में बलौदा बाजार मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक (क्रमांक CG04MR7932) और कार (क्रमांक CG04NZ3196) के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो महिलाएं और एक युवक चालक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाओं के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बलौदा बाजार मार्ग पर पेट्रोल पंप और अस्पताल कॉलेज के आसपास लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और आवश्यक यातायात संकेतक लगाने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment