
पलारी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 11 में नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा श्रद्धा और वैदिक रीति-विधि के साथ संपन्न हुई। ‘श्री श्री मंगलनाथ नर्मदेश्वर महादेव’ नाम से स्थापित इस शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दिया।

प्रातः 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले मुख्य अनुष्ठान में शिवलिंग का दूध, दही और चंदन से विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। गणपति-पूजन, वेदी-पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा की संपूर्ण प्रक्रिया श्री महाराज सच्चिदानंद पाठक (काली मंदिर, सारा गांव) के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। उनके मार्गदर्शन में शिवलिंग के साथ भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और माता पार्वती की प्रतिमाओं की भी विधिवत स्थापना की गई।
अनुष्ठान के अंतिम चरण में हवन कर पूर्णाहुति दी गई तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। वैदिक मंत्रों की गूंज और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
आयोजन में वार्डवासी एवं नगर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। इनमें शैल ध्रुव, कुमारी धुरंधर, गोदावरी साहू, कांति साहू, पुष्पा चंद्राकर, सुनीता साहू, पूर्णिमा चंद्राकर, शांति चंद्राकर, दिगेश्वर चंद्राकर, सत्येंद्र पटेल, वेद प्रकाश साहू, योगेश धीवर, खेलन चंद्राकर, रवि चंद्राकर, रोशन वर्मा, तुलसी साहू, खेमलाल साहू, लुकेश देवांगन, टुकेश्वर वर्मा, सरिता वर्मा, पुष्पा पटेल, विभा चंद्राकर, रेनू वर्मा, निधि चंद्राकर, प्यारी साहू, प्रभा देवांगन एवं ममता धीवर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
आयोजकों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।