कबड्डी प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 11 फरवरी से दतरेंगी में जय माँ शितला कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज़, इनामी मुकाबलों में भिड़ेंगी क्षेत्र की नामी टीमें

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 7, 2026

पलारी | दतरेंगी (ओड़ान)
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली जय माँ शितला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन ग्राम दतरेंगी में 11 फरवरी 2026, बुधवार से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम 7 बजे होगा। आयोजन को लेकर दतरेंगी सहित आसपास के गांवों में कबड्डी प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजक समिति के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र की नामी कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले मैट पर खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर खेल माहौल मिलेगा।

प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी की घोषणा की गई है। प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपये नकद एवं ट्रॉफी ग्राम पंचायत दतरेंगी के सरपंच रविशंकर वर्मा की ओर से प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 7,001 रुपये नकद एवं ट्रॉफी आयोजक समिति द्वारा दिया जाएगा। तृतीय पुरस्कार 5,001 रुपये नकद एवं ट्रॉफी हर्ष सिन्हा एवं टिकम वर्मा की ओर से तथा चतुर्थ पुरस्कार 3,001 रुपये नकद एवं ट्रॉफी सागर निषाद एवं भूपेन्द्र निषाद द्वारा प्रदान की जाएगी।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए नियम तय किए गए हैं। निर्णायक का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। किसी भी प्रकार की चोट की जिम्मेदारी खिलाड़ी की स्वयं की होगी। विवाद की स्थिति में आयोजक समिति का निर्णय मान्य रहेगा। नशे की हालत में पाए जाने पर खिलाड़ी को मैदान से बाहर कर दिया जाएगा। डू-ऑर-डाई रेड मान्य नहीं होगी। 12 फरवरी को एंट्री कराने पर 350 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पहले राउंड में खेलने वाले खिलाड़ी ही अंतिम राउंड तक खेल सकेंगे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में ग्राम दतरेंगी के खिलाड़ियों एवं युवाओं की अहम भूमिका है। नितेश यादव, प्रदीप (राजा) निषाद, गजेन्द्र भवतारक, कमलेश निषाद, भुवन यादव, हेमलाल निर्मलकर, जगदीश निषाद, मुकेश निषाद, हर्ष सिन्हा, टिकम वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजक समिति ने क्षेत्र के सभी कबड्डी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment