इंस्टाग्राम पर निजी फोटो वायरल कर बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 6, 2026

बलौदाबाजार

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने युवती को बदनाम करने की नीयत से उसके निजी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा फोटो हटाने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 06 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी निखिल ठाकुर द्वारा उसके निजी फोटो इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा किए गए, जिससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है और परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी ने फोटो अपलोड कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत धारा 79, 351(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल ठाकुर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से उसके निजी फोटो इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से साझा करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी निखिल ठाकुर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सिविल लाइन बलौदाबाजार, थाना सिटी कॉलोनी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment