सोनल पब्लिक स्कूल झगरेनडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित

SARJU PRASAD SAHU

February 6, 2026

बसना। झगरेनडीह स्थित सोनल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोक्ष कुमार प्रधान (जिला पंचायत सदस्य एवं किरण ऑटो केयर के संचालक) शामिल हुए। दो वर्षों से संचालित स्कूल में इस वर्ष 250 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों और पालकों ने खूब सराहा।

विद्यालय के संचालक तेजकुमार प्रधान, श्रीमती वीणा प्रधान, तथा प्रिंसिपल क्षीरसागर पात्र ने सभी अतिथियों और पालकों का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment