विकसित भारत–आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बजट 2026 का सशक्त रोडमैप

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 3, 2026

पलारी /रोहांसी। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 01 फरवरी 2026 को प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2026 किसान, महिला और युवा—तीनों वर्गों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। बजट में किसानों को मत्स्य पालन, नारियल की खेती और काजू की खेती के लिए प्रोत्साहन देने की घोषणा की गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण को लेकर बजट में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा से दूरस्थ अंचलों की बेटियों को शहरों में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वहीं युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए उन्हें स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से दक्ष बनाकर स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की गई है।

इस संबंध में भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी कौशल साहू ने कहा कि बजट 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने वाला बजट है। यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं को कौशल व रोजगार से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment