निर्माणाधीन वॉटर फिल्टर प्लांट में पंप फिटिंग श्रमिक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका, पलारी पुलिस जांच में जुटी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

January 31, 2026

पलारी।
PHE पलारी अंतर्गत निर्माणाधीन वॉटर फिल्टर प्लांट में कार्यरत पंप फिटिंग श्रमिक ईश्वर राव (65 वर्ष), निवासी भिलाई, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव प्लांट परिसर में स्थित उनके कमरे में पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की मौत हार्ट अटैक अथवा किसी पुरानी बीमारी के कारण हो सकती है, हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया गया है कि मृतक शराब का सेवन करता था।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी जा रही है और आवश्यक विवरण जुटाया जा रहा है। फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस संबंध में पलारी थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि निर्माणाधीन प्लांट परिसर में श्रमिक की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment