सीजी टीईटी: जिले में 7 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

SARJU PRASAD SAHU

January 30, 2026

कलेक्टर ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

बलौदाबाजार।  30 जनवरी 2026 व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आगामी 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) में जिले के 7020 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने केंद्राध्यक्षों एवं ऑब्जर्वरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा का आयोजन पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए तथा व्यापम द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला कर्मचारियों की अनिवार्य तैनाती की जाए। सभी केंद्रों पर फ्रिस्किंग प्रक्रिया पूर्ण रूप से लागू हो तथा मोबाइल, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति न दी जाए।

 

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों की दीवारों पर किसी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री न हो, प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी लगाई जाए तथा विद्युत, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उड़नदस्ते एवं नोडल अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर जिला कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे।

अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र के आधार पर किया जाएगा तथा कक्षा में प्रवेश से पूर्व जांच प्रक्रिया सख्ती से की जाएगी।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि परीक्षा के लिए जिले में प्रथम पाली में 14 एवं द्वितीय पाली में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रथम पाली (प्राथमिक शिक्षक) : प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

द्वितीय पाली (मिडिल स्कूल शिक्षक) : अपरान्ह 3:00 बजे से 5:45 बजे तक

बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अरुण कुमार सोनकर सहित सभी केंद्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment