बलौदाबाजार । 29 जनवरी 2026 कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों, बैंकर्स एवं अधिकृत वेंडर्स की संयुक्त बैठक ली। बैठक में लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण और समन्वित कार्यवाही पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर सोनी ने बैंकों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु गूगल फॉर्म विकसित किया जाए, जिसमें प्रतिदिन की प्रगति, की गई कार्यवाही तथा आ रही समस्याओं का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेंडर्स द्वारा बैंकों को भेजे गए आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। यदि किसी आवेदन को निरस्त करना आवश्यक हो, तो स्पष्ट कारण सहित निरस्तीकरण किया जाए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा की और जिन बैंकों में लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक पाई गई, उन्हें शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही, योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने विभागीय कनिष्ठ अभियंताओं के लिए निर्धारित लक्ष्यों की भी समीक्षा की और कमजोर प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में वेंडर्स ने अपनी समस्याएं रखीं तथा योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में अब तक कुल 10,136 आवेदन प्राप्त हो चुके।