कसडोल | 26 जनवरी।
नगर पंचायत कसडोल में संचालित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट गुरु घासीदास विद्यालय में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सुदीप मानिकपुरी (भाजपा मंडल अध्यक्ष), शाला विकास समिति के अध्यक्ष गणेशशंकर साहू, पूर्व प्राचार्य खीखराम कैवर्त्य, संतोषकुमार वर्मा सहित नगर पंचायत कसडोल के प्रमुख सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के पूजन-अर्चन से हुआ। साथ ही कसडोल के प्रथम शहीद संतराम साहू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। विद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य विशेराम माडलेश्वर ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि सुदीप मानिकपुरी ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें संविधान के बनाए नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहिए। उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जनवरी को ही भारत में संविधान लागू हुआ। पूर्व प्राचार्य खीखराम कैवर्त्य ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। वहीं शाला विकास समिति अध्यक्ष गणेशशंकर साहू ने वीर सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।
इसके बाद विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समूह नृत्य, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय लवन में आयोजित परीक्षा पे चर्चा क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पीएमश्री स्कूल के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरण किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में पीएमश्री स्कूल के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।