रायगढ़: महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

BIRENDRA KUMAR SEN

January 24, 2026

रायगढ़: महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़ | महिला सुरक्षा और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

डरा-धमकार बनाया शारीरिक संबंध

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता ने 20 जनवरी को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 24 दिसंबर को जब उसका पति काम पर और मां बाहर गई हुई थी, तब उसके परिचित चन्द्रिका प्रसाद सारथी (33 वर्ष) ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन अनाचार किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

​इसके बाद, 30 दिसंबर को आरोपी पीड़िता को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर बिलासपुर ले गया। वहां उसे अलग-अलग जगहों पर घुमाते हुए पुनः शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (2) (ड) और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया।

​थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (हीरो होंडा एचएफ डिलक्स, क्रमांक CG 13 BB 7567) और आरसी कार्ड भी जब्त कर लिया है।

टीम की भूमिका

​इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा:

  • निरीक्षक: मोहन भारद्वाज
  • उप निरीक्षक: कुसुम कैवर्त
  • प्रधान आरक्षक: बाबूलाल पटेल
  • आरक्षक टीम: संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, राजेश खाण्डे, टिकेश्वर पटेल, सुरेन्द्र भगत
  • महिला आरक्षक: सुकृता कर्ष

Share this content:

Leave a Comment