गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र निर्माताओं व कांग्रेस नेतृत्व को नमन, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं — मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU PRASAD SAHU

January 24, 2026

76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान, जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश के महान राष्ट्र निर्माताओं और लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी नेताओं को नमन किया।

श्री प्रधान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों पर ही हमारा गणतंत्र टिका है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्श आज भी देश को सही मार्ग दिखा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी एवं श्री राजीव गांधी जी का देश की एकता, अखंडता और आधुनिक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उनके बलिदान और दूरदर्शी नेतृत्व को देश सदैव स्मरण रखेगा।

मोक्ष कुमार प्रधान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री), टी.एस. सिंह देव (पूर्व उपमुख्यमंत्री), दीपक बैज (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष), डॉ. चरण दास महंत (विधानसभा अध्यक्ष), उमेश पटेल एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।

अंत में श्री प्रधान ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान करते हुए देश की शांति, समृद्धि और विकास की कामना की तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment