कसडोल में 22 जनवरी को ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन

TEJASWI NATH SONI

January 21, 2026

कसडोल | बलौदाबाजार-भाटापारा, 21 जनवरी 2026।

7वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आम नागरिकों की सुविधा के लिए यातायात शाखा कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शिविर दिनांक 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) को थाना कसडोल परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में लर्निंग लाइसेंस (LL) बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

निर्धारित शुल्क:

केवल मोटर साइकिल लाइसेंस: ₹350

मोटर साइकिल एवं कार लाइसेंस: ₹500

आवश्यक दस्तावेज:

आधार कार्ड (पहचान पत्र हेतु)

आयु प्रमाण पत्र – 8वीं, 10वीं या पैन कार्ड

यातायात शाखा कसडोल द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

यह पहल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment