बलौदाबाजार आगजनी–तोड़फोड़ मामला जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

January 14, 2026

 

बलौदाबाजार । 14 जनवरी 2026 बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना सिटी कोतवाली में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 378/2024 के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण की विस्तृत विवेचना, तकनीकी विश्लेषण तथा फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अमित बघेल की संलिप्तता के पर्याप्त प्रमाण पाए गए हैं। जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए डिजिटल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इससे पूर्व, 11 जनवरी 2026 को इसी मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार पार्टी से जुड़े अजय यादव और दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच के क्रम में अब तक लगभग 100 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की गई हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। अमित बघेल की गिरफ्तारी के साथ ही इस प्रकरण में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 199 हो गई है।

आरोपी का विवरण:

अमित बघेल, पिता—रामकुमार बघेल, उम्र—53 वर्ष, स्थायी निवासी—ग्राम पथरी, थाना धरसीवा,

वर्तमान पता—कंचन गंगा फेस-02, सरस्वती शिशु मंदिर के पास, थाना डीडी नगर, रायपुर जिला रायपुर।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की संलिप्तता पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment