समाधान सेल की बड़ी कार्रवाई: भाटापारा शहर में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

January 14, 2026

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर भाटापारा शहर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11.01.2026 को समाधान सेल हेल्पलाइन पर मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम ने बस स्टैंड भाटापारा शहर में घेराबंदी की। इस दौरान अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹4500 मूल्य की 45 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: नितीश बंजारे

उम्र: 19 वर्ष

निवासी: संतमाता कर्मा वार्ड, भाटापारा

थाना: भाटापारा शहर

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से अवश्य दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

समाधान सेल के माध्यम से अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment