रायपुर में ‘आईएसईआई एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025’ का भव्य आयोजन स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

SARJU PRASAD SAHU

January 11, 2026

रायपुर। 10 जनवरी 2026 राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आईएसईआई एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना तथा इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल थे। विशिष्ट अतिथियों में  दिलीप वासनीकर (आईएएस), आयुक्त रायपुर, डॉ. राज्जू कुमार, डिप्टी चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री, सुश्री अनिमा कुजूर, डिविजनल कमांडेंट एसडीआरएफ रायपुर, सुश्री रिचा मिश्रा, एएसपी ट्रैफिक दुर्ग डिविजन तथा डॉ. मोनिका सेठी शर्मा, कुलपति के.के. मोदी विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा विशेषज्ञ एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

दीप प्रज्वलन एवं सुरक्षा शपथ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि  जायसवाल ने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और कार्यस्थलों की सुरक्षा से जुड़ी होती है। उन्होंने सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में आईएसईआई जैसी संस्थाओं की भूमिका की सराहना की तथा दुर्घटना रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण और सुदृढ़ आपदा प्रबंधन के लिए सामूहिक संकल्प का आह्वान किया।

इस अवसर पर एलएंडटी, टाटा स्टील, बीएसईएस राजधानी पावर, एचएल एग्रो प्रोडक्ट्स, भारतीय रेल बिजली कंपनी, केईसी इंटरनेशनल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एंथम बायोसाइंसेज़, रिन्यू फोटोवोल्टेइक्स, डीबी पावर, एचपीसीएल, बाल्को, जायसवाल नेको, डालमिया सीमेंट सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता रही। साथ ही, सुरक्षा, औद्योगिक, अग्नि सुरक्षा एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आईएसईआई की गतिविधियों की जानकारी देते हुए डॉ. एस. रामपुरी ने बताया कि संस्था देश-विदेश में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण, जागरूकता और तकनीकी कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि आईएसईआई “Accident Prevention | Green Environment | Safer Community” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की सफलता में आईएसईआई टीम के सनाउल्लाह, डॉ. एम. एस. नवाज, श्री एम. ए. नवाज,  तौसीफ सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में निदेशक सुश्री तमन्ना अफ़रोज़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment