
रिपोर्टर टेकराम कोसले
कसडोल, बलौदाबाजार।
छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के दुधली में आयोजित होने जा रही प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने के लिए कसडोल स्थानीय संघ की टीम मंगलवार को रवाना हुई। इस अवसर पर पूरे कसडोल क्षेत्र में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।
यह दल जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे, संगठन आयुक्त श्री सूरज कसार एवं जिला सचिव डॉ. जगदीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।
विकास खंड सचिव श्री जे. आर. बारले के कुशल नेतृत्व में यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर कसडोल का प्रतिनिधित्व करेगी।
27 सदस्यीय दल का गठन
कसडोल से रवाना हुए इस दल में कुल 27 सदस्य शामिल हैं, जिनमें—
सीनियर स्काउट – 12
सीनियर गाइड – 12
स्काउटर प्रभारी – श्री जे. आर. बारले एवं श्री राजेंद्र मानिकपुरी
गाइडर प्रभारी – श्रीमती संगीता पुरेना
राष्ट्रीय जंबूरी में ये प्रतिभागी देशभर के स्काउट-गाइड के साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे।
टीम को मिला स्थानीय संघ का आशीर्वाद
टीम की रवानगी से पूर्व स्थानीय संघ कसडोल के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दल से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए एवं सफल और सुरक्षित यात्रा हेतु शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी—
विकास खंड शिक्षा अधिकारी – श्री अरविंद कुमार ध्रुव
स्थानीय संघ अध्यक्ष – श्री देवेंद्र साहू
उपाध्यक्ष – श्रीमती वर्षा शर्मा
संरक्षक – श्री राधेश्याम चौहान
मार्गदर्शक – श्री के. आर. कैवर्त्य
कोषाध्यक्ष – श्री सुतीक्ष्ण प्रसाद साहू
मोतीदास मानिकपुरी, जगन्नाथ केसरवानी, निर्मल सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कसडोल के लिए गौरव का क्षण
प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी में कसडोल की यह सहभागिता क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इससे छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास होगा।
स्थानीय नागरिकों एवं शैक्षणिक जगत ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।