सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित, 155 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

TEJASWI NATH SONI

December 19, 2025

बलौदाबाजार, 19 दिसम्बर 2025/

राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले की चिन्हांकित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शुक्रवार को जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा त्वरित निराकरण किया गया।

 

शिविरों में कुल 258 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 155 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविरों का आयोजन विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत लाहोद, भाटापारा अंतर्गत तरेंगा, सिमगा अंतर्गत बनसांकरा, पलारी अंतर्गत अमेरा तथा कसडोल अंतर्गत छरछेद में किया गया।

इन पंचायतों में क्रमशः लाहोद में 25, तरेंगा में 73, बनसांकरा में 48, अमेरा में 60 तथा छरछेद में 52 आवेदन प्राप्त हुए।

 

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रशासन को सीधे गांवों तक पहुंचाकर जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment