समाधान सेल की सतर्कता से अवैध शराब बिक्री पर लगा ब्रेक, सिटी कोतवाली पुलिस ने 32 पाव शराब के साथ कोचिया को किया गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

December 16, 2025

बलौदाबाजार | 16 दिसम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार सफल साबित हो रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोनपुरी रोड, बलौदाबाजार में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹3200 मूल्य की 32 पाव देशी मसाला शराब जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम – गौरव सेन उम्र – 37 वर्ष निवासी – वार्ड नंबर 05, संजय बस्ती, वीर शिवाजी चौक, बलौदाबाजार

थाना – सिटी कोतवाली

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, शिकायत अथवा सूचना “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अवश्य साझा करें, ताकि जिले को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अपराध-मुक्त बनाया जा सके।

#ChhattisgarhPolice #BalodabazarPolice #CityKotwali #IllegalLiquor #LiquorMafia #ExciseAct #PoliceAction #CrimeControl #PublicSafety #SafeBalodabazar #CleanSociety #NashaMuktChhattisgarh #SamadhanHelpline #9479220392 #LawAndOrder #PoliceAlert#AntiLiquorDrive

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment