बलौदाबाजार, 9 दिसम्बर 2025/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि—सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे ₹101 करोड़ 44 लाख 53 हजार की लागत से तैयार 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
इनमें ₹75 करोड़ 55 लाख 05 हजार की लागत से 88 कार्यों का लोकार्पण तथा ₹25 करोड़ 89 लाख 48 हजार की लागत वाले 31 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब सहित सांसदगण, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री करेंगे हितग्राहियों को लाभान्वित
-
पीएम आवास योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की जाएगी।
-
“हम होंगे कामयाब” योजना के 37 युवाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
-
आदिवासी समाज के विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
प्रमुख लोकार्पण कार्य
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल-जल योजनाएँ मुख्य आकर्षण रहेंगी—
-
ग्राम ओड़ान – ₹2.40 करोड़
-
ग्राम खरतोरा – ₹2.35 करोड़
-
ग्राम सकरी (स) – ₹1.80 करोड़
-
ग्राम गोरधा – ₹1.72 करोड़
-
ग्राम दतान (ख) – ₹1.61 करोड़
इन सभी क्षेत्रों में रेट्रोफिटिंग एवं एकल नल-जल प्रदाय योजनाएँ पूर्ण कर ग्रामीणों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रमुख भूमिपूजन कार्य
जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई और जल संरचना को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा—
-
जोंक शीर्ष जीर्णोद्धार एवं तटबंध निर्माण, अर्जुनी (कसडोल) – ₹5.84 करोड़
-
लवन शाखा नहर जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण (तिल्दा, करदा लाटा, सिरियाडीह) – ₹3.63 करोड़
-
मटिया नाला स्टॉपडेम (कसडोल) – ₹3.36 करोड़
-
खोरसी नाला स्टॉपडेम, परसाडीह (पलारी) – ₹2.99 करोड़
-
लाहोद निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन एवं बाउंड्रीवाल जीर्णोद्धार (बलौदाबाजार) – ₹2.60 करोड़
इन परियोजनाओं से सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।