पाँच वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार — थाना सिमगा पुलिस की बड़ी सफलता

TEJASWI NATH SONI

December 3, 2025

सिमगा, 03 दिसम्बर 2025/ थाना सिमगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक महत्वपूर्ण आरोपी को गिरफ्तार कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध चाहे जितना पुराना हो, कानून के दायरे से कोई नहीं बच सकता। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर चल रही सतत् शोधबीन और दबिश कार्रवाई के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है।

 

२० मवेशियों का अवैध परिवहन — ५ वर्ष पुराना मामला

 

घटना 07 नवंबर 2020 की है, जब ट्रक क्रमांक CG08 H 0785 से 20 नग मवेशियों का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 387/2020 दर्ज किया था, जिसमें छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की विभिन्न धाराएँ (धारा 4, 6, 7, 9, 10, 11, 48, 49, 49(ए), 50 एवं 52) शामिल थीं।

 

उस समय सह-आरोपी समीर खान गिरफ्तार किया गया था, लेकिन ट्रक मालिक धनुष लाल धनकर घटना के बाद से ही फरार था और पिछले पाँच वर्षों से गिरफ्तारी से बचता घूम रहा था।

 

थाना सिमगा पुलिस की लगातार दबिश — आरोपी गिरफ्तार

 

एसपी भावना गुप्ता द्वारा विशेष निर्देश दिए जाने पर थाना सिमगा प्रभारी एवं पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकानों पर लगातार दबिश दी। कई महीनों की खोजबीन और रणनीतिक कार्रवाई के बाद अंततः फरार आरोपी धनुष लाल धनकर निवासी पिनकापारा, चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव को हिरासत में ले लिया गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2020 की घटना में सह–आरोपी के साथ मिलकर ट्रक के माध्यम से मवेशियों का अवैध परिवहन करने की बात स्वीकार कर ली।

 

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 02.12.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

 

आरोपी का विवरण

 

धनुष लाल धनकर

निवासी – पिनकापारा, पुलिस चौकी चिचोला

थाना – छुरिया, जिला राजनांदगांव

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment