तेली कर्मा सेना जिला बालोद के गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष बने देवशरण साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष अशवंत तुषार साहू का जताया आभार

SARJU PRASAD SAHU

December 3, 2025

रिकोकला। बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के एक छोटे से गाँव जोरातराई के निवासी देवशरण साहू को राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना संगठन में बड़ा दायित्व मिला है। मिली जिम्मेदारी के प्रति देवशरण साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना अशवंत तुषार साहू का आभार व्यक्त किया है।

बताते चले कि देवशरण साहू निरंतर रूप से समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।वें पूर्व में आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के संगठन सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके है।अब राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना संगठन में मिले महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति उन्होंने सभी वरिष्ठ समाजिक पदाधिकारियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के अध्यक्ष अशवंत तुषार साहू ने उनके मनोनयन के संदर्भ में कहा कि यह मनोनयन आपके उत्कृष्ट सामाजिक नेतृत्व, संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, समाज उत्थान के प्रति आपकी प्रतिबद्धता तथा सतत सक्रिय भागीदारी का सशक्त प्रतीक है।

साथ ही संगठन आपके इस सम्मानित चयन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता है और आपके उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ करता है।

देवशरण साहू को मिली जिम्मेदारी के प्रति गुंडरदेही ब्लॉक के सभी समाजिक बंधुओ ने उन्हें अनगिनत शुभकामनायें भेंट कि है जिसके लिए देवशरण साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment