पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में विकासखण्ड समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति हेतु दस्तावेज़ सत्यापन 11 दिसम्बर को

TEJASWI NATH SONI

December 2, 2025

masbnews.in

बलौदाबाजार, 2 दिसम्बर 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण अंतर्गत विकासखण्ड समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती प्रक्रिया के क्रम में दावा–आपत्ति के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज़ सत्यापन, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। यह प्रक्रिया 11 दिसम्बर 2025 को जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी।

 

जिला पंचायत के अनुसार, पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं संबंधित जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट

👉 https://balodabazar.gov.in

पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होकर समस्त आवश्यक मूल दस्तावेज़, पहचान पत्र एवं प्रमाणपत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment