ग्राम पंचायतों को मूलभूत एवं वित्त आयोग की राशि तुरंत जारी करने की मांग – जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम

TEJASWI NATH SONI

November 13, 2025

कोरबा। जनपद पंचायत पाली क्षेत्र क्रमांक–19 की नवनिर्वाचित जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने ग्राम पंचायतों की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए शासन से तत्काल मूलभूत एवं वित्त आयोग की राशि जारी करने की मांग की है।

 

अफसाना कय्यूम ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पंचायतों को विकास कार्यों के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं और विकास संबंधी कार्य ठप पड़े हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि पंचायतों को टाइड–अनटाइड फंड, मूलभूत राशि तथा वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि ग्राम विकास के लिए महत्वपूर्ण है। परंतु समय पर राशि का वितरण नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कई समस्याएँ बढ़ गई हैं।

 

पंचायतों में विकट स्थिति

 

जनपद सदस्य ने बताया कि पंचायतों में बारिश के बाद सड़कें टूटकर गड्ढों में बदल चुकी हैं।

 

नालियों में गंदगी का जमाव

 

गली-मोहल्लों में लाइट व्यवस्था ठप

 

खराब हैंडपंप व बोर मशीनों से पेयजल संकट

 

स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित

 

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधियों पर भरोसा जताया है, लेकिन फंड न मिलने के कारण वे अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन नहीं कर पा रहे हैं।

 

विकास कार्य पूरी तरह बाधित

 

अफसाना कय्यूम का कहना है कि ग्राम पंचायतों को जनसंख्या के अनुपात में राशि प्रदान की जाती है, लेकिन फंड रोक दिए जाने से पंचायत स्तर पर न तो विकास कार्य हो पा रहे हैं और न ही बुनियादी जरूरतों की पूर्ति।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा—

“पंचायतों का विकास रुका रहेगा तो प्रदेश का संपूर्ण विकास संभव नहीं। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों को मूलभूत एवं वित्त आयोग की राशि तत्काल जारी की जाए।”

 

जनपद सदस्य ने शासन और प्रशासन को ज्ञापन भेजकर इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment