बलौदाबाजार, 6 नवम्बर 2025।
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में आज से राजस्व पखवाड़ा (Revenue Fortnight) की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत राजस्व विभाग द्वारा कलस्टरवार राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां ग्रामीणों के फौती नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार, बी-1, खसरा, किसान किताब, आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र जैसे प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
शिविरों में आने वाले आवेदनों का ऑनलाइन अपलोड, प्रतिवेदन, पंचनामा तैयार कर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नोटिस एवं इश्तहार जारी कर संबंधित पक्षकारों को तामिल कराया जा रहा है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कलेक्टर श्री सोनी ने सभी तहसीलदारों और हल्का पटवारियों को निर्देशित किया है कि
सभी आवेदनों का समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें।
शिविर स्थलों पर लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टियां की जा रही हैं ताकि सभी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जा सकें।
—
📅 राजस्व पखवाड़ा शिविर कार्यक्रम (ब्लॉकवार)
🏢 तहसील बलौदाबाजार
7 नवम्बर – झोंका
10 नवम्बर – रसेड़ा
12 नवम्बर – मुड़ियाडीह
13 नवम्बर – परसाभदेर
14 नवम्बर – धाराशिव
17 नवम्बर – अर्जुनी
19 नवम्बर – चांपा
20 नवम्बर – रिसदा
21 नवम्बर – संकरी
24 नवम्बर – भाठागांव
—
🏢 तहसील लवन
7 नवम्बर – कोयदा
10 नवम्बर – मरदा
12 नवम्बर – सरखोर
13 नवम्बर – चिचिरदा
14 नवम्बर – लवन (धाराशिव क्षेत्र शामिल)
17 नवम्बर – मुण्डा
19 नवम्बर – डोंगरा
20 नवम्बर – भालूकोना
21 नवम्बर – कोलिहा
24 नवम्बर – लाहोद
—
🏢 तहसील पलारी
7 नवम्बर – दतान प
10 नवम्बर – देवसुंदरा
12 नवम्बर – कुसमी
13 नवम्बर – अमेरा
14 नवम्बर – वटगन
17 नवम्बर – गिधपूरी
19 नवम्बर – दतरेंगी
20 नवम्बर – रोहांसी
21 नवम्बर – दतान ख
—
🏢 तहसील भाटापारा
7 नवम्बर – कड़ार
10 नवम्बर – दतरेंगी
12 नवम्बर – सुरखी
13 नवम्बर – खोखली
14 नवम्बर – खम्हरिया
17 नवम्बर – गुडेलिया
19 नवम्बर – खैरी
20 नवम्बर – निपानिया
21 नवम्बर – कोदवा
24 नवम्बर – ओटेबंद
—
🏢 तहसील सिमगा
7 नवम्बर – करहुल
10 नवम्बर – संजारी नवागांव
12 नवम्बर – रोहरा
13 नवम्बर – दरचूरा
14 नवम्बर – बनसांकरा
17 नवम्बर – कचलोन
19 नवम्बर – औरठी
20 नवम्बर – कामता
21 नवम्बर – केसदा
24 नवम्बर – नेवधा
—
🏢 तहसील सुहेला
7 नवम्बर – जरौद बड़े
10 नवम्बर – फरहदा बड़े
12 नवम्बर – आमाकोनी
13 नवम्बर – नवापारा
14 नवम्बर – सुहेला
17 नवम्बर – खपराडीह
19 नवम्बर – रावन
20 नवम्बर – नेवारी
21 नवम्बर – बुडगहन
24 नवम्बर – हिरमी
—
🏢 तहसील कसडोल
7 नवम्बर – पिपरछेड़ी
10 नवम्बर – गिरौद
12 नवम्बर – बोरसी
13 नवम्बर – कोसमसरा (क)
14 नवम्बर – —
17 नवम्बर – देवरीकला
20 नवम्बर – झबड़ी
21 नवम्बर – कटगी
—
🏢 तहसील टुण्डरा
7 नवम्बर – नरधा
10 नवम्बर – गिरौद
12 नवम्बर – अमोदी
13 नवम्बर – मटिया
14 नवम्बर – गिधौरी
17 नवम्बर – कुम्हारी
19 नवम्बर – —
20 नवम्बर – —
—
🏢 तहसील सोनाखान
7 नवम्बर – नवागांव
10 नवम्बर – बार
12 नवम्बर – कोसमसरा ब
13 नवम्बर – डुमरपाली
14 नवम्बर – चांदन
17 नवम्बर – सोनपुर
19 नवम्बर – बिलारी
—
राजस्व पखवाड़ा के माध्यम से शासन की मंशानुसार लोगों को राजस्व सेवाएं उनके गांवों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने जमीन-जायदाद और प्रमाणपत्र संबंधी कार्यों में अत्यधिक सुविधा मिल रही है।