थरगांव, विकासखंड कसडोल:
ग्राम थरगांव स्थित हाई स्कूल थरगांव में सरस्वती निःशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की 24 बालिकाओं को सायकल वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच कमलेश्वरी साहू एवं उपसरपंच रमेश मिश्रा उपस्थित रहे।
सायकल पाकर बालिकाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। शासन की इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है।
इस अवसर पर सरपंच कमलेश्वरी साहू ने बालिकाओं को नियमित अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने और शिक्षा के माध्यम से जीवन में नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि मैकमोहन साहू, प्रभारी प्राचार्य अश्वनी डड़सेना, नीलाम्बर प्रधान, शिवशंकर साहू, सुमन सिंह देवनाथ, तिरिथ जायसवाल, गंगाराम चौहान सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।