पत्नी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) से पकड़ा गया

TEKRAM KOSLE

October 28, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार-सिमगा, 28 अक्टूबर 2025 — थाना सिमगा पुलिस ने एक सुनियोजित हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रदीप कहार उर्फ अनुज साहू उर्फ मैथ्यू (24 वर्ष), निवासी लखनवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने प्रेम संबंध के चलते महिला के पति पर लोहे की धारदार कैंची से प्राणघातक हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

💔 पत्नी और प्रेमी ने रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी सुनील कुमार कुंभकार, निवासी भवानी नगर सिमगा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में पता चला कि आहत उमाशंकर कुंभकार (36 वर्ष) की पत्नी निशा कुंभकार का शादी से पहले से ही आरोपी प्रदीप कहार से प्रेम संबंध था। शादी के बाद पति के कारण मिलने-जुलने में बाधा आने पर दोनों ने उमाशंकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के तहत 25 अक्टूबर 2025 की शाम निशा कुंभकार ने अपने प्रेमी को फोन कर सिमगा बुलाया और अपने पति को यह कहकर बेमेतरा पुराने पुल के पास भेजा कि एक परिचित व्यक्ति को पैसों की जरूरत है। वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपी प्रदीप कहार ने लोहे की धारदार कैंची से उमाशंकर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

🚨 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 596/2025, धारा 109, 61(2) क बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के निर्देशन में सिमगा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले आरोपिया पत्नी निशा कुंभकार को गिरफ्तार किया।

फरार आरोपी की तलाश में सिमगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी की लोकेशन जिला छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) में ट्रेस की। तत्पश्चात पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर प्रदीप कहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी निशा कुंभकार के साथ मिलकर पति उमाशंकर पर जानलेवा हमला करने की बात स्वीकार की।

👮 पुलिस का बयान

सिमगा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप कहार को आज दिनांक 28.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है।
यह पूरा मामला एक प्रेम संबंध के कारण रची गई हत्या की साजिश का है, जिसे पुलिस ने तत्परता से सुलझा लिया है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment