गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास जी ने खोरबाहरा यादव के निवास पर पहुंच कर अर्पित की श्रद्धांजलि

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 26, 2025

पलारी। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज रविवार को पलारी नगर पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने नगर के वार्ड 10 वर्तमान पार्षद भूषण ठेठवार के पिता स्वर्गीय खोरबाहरा यादव जी के निवास स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
महंत रामसुन्दर दास जी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खोरबाहरा यादव समाज सेवा, सहयोग और सौहार्द के प्रतीक रहे हैं, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें संतोष यादव, पार्षद भूषण ठेठवार, राधेश्याम वर्मा, रज्जाक खान पत्रकार, युवा नेता सुमित तिवारी, प्रेम दास बघेल, यमलोक साहू पत्रकार, सहदेव यादव सहित यादव परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।
महंत रामसुन्दर दास जी ने परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संयम बनाए रखने की प्रेरणा दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment