
बलौदाबाजार, 16 अक्टूबर 2025।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में संचालित महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” के माध्यम से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजनों से प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगातार सफल हो रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजादेवरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोर्राडीह तिराहा मेन रोड में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों से ₹22,000 कीमत की 110 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त की है। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक ऑल्टो कार (CG10 NA 4832) एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल (CG06 HC 1067) को भी जप्त किया गया।
कुल मिलाकर ₹2,92,000 मूल्य का मसरूका (शराब, वाहन सहित) बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में –
1. नरेंद्र (उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम बलौदा, थाना गिधौरी,
2. नंदलाल बरिहा (उम्र 45 वर्ष) निवासी ग्राम गनियारी, थाना सलिहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़,
3. हेमंत बरिहा (उम्र 21 वर्ष) निवासी ग्राम गनियारी, थाना सलिहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।
आरोपियों के विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने बताया कि “समाधान सेल” के माध्यम से आमजन किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी व्हाट्सएप या कॉल के जरिए हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 पर दे सकते हैं। इस सेल के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ में निरंतर सफलता मिल रही है।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग प्रदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना “समाधान सेल” को अवश्य दें।
📞 समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर – 94792 20392

Prashasan dwara bahut Achcha Karya