सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दशमेश ढाबा संचालक अफीम और डोडा सहित गिरफ्तार

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 16, 2025

सिमगा। थाना सिमगा एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दशमेश ढाबा, ग्राम दरचुरा के संचालक मोहम्मद मोबिन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 57 ग्राम अफीम, 1.547 किलोग्राम डोडा और बिक्री रकम ₹27,000 सहित कुल ₹36,000 कीमत का सामान बरामद किया गया है।


पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में सिमगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध शराब कारोबारियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दरचुरा स्थित दशमेश ढाबा में अफीम और डोडा की बिक्री की जा रही है। सूचना पर सायबर सेल और थाना सिमगा की संयुक्त टीम ने 15 अक्टूबर को घेराबंदी कर आरोपी ढाबा संचालक मोह. मोबिन सिद्दीकी (38 वर्ष) को पकड़ा।

ढाबे की तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग झिल्ली में भरा 57 ग्राम अफीम और 1.547 किलोग्राम डोडा मिला, जिसे मौके पर ही विधिवत जप्त किया गया। बरामद अफीम की कीमत ₹5500 और डोडा की कीमत ₹3500 आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी से मादक पदार्थ बिक्री की रकम ₹27,000 भी जब्त की गई। कुल मिलाकर आरोपी से ₹36,000 मूल्य का अवैध सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 568/2025 धारा 15, 17, 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

सिमगा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “सिमगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दशमेश ढाबा संचालक अफीम और डोडा सहित गिरफ्तार”

Leave a Comment