
दतान (पलारी)। दतान जोन में रविवार को सांसद युवा खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर युवाओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। यह आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
यह महोत्सव भारत सरकार के “फिट इंडिया मूवमेंट” और “खेलो इंडिया” अभियान से प्रेरित है। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें जिला व संसदीय स्तर तक आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथियों ने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा और इससे खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार होगा। आने वाले दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रसा खिंच जैसे खेल शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक योगेश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता विपिन बिहारी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्गा महेश्वर, जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार वर्मा, अध्यक्ष मंडल पलारी पवन वर्मा, जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव, बीएओ नरेश वर्मा, एसडीएम दीपक निकुंज, जनपद सीओ पन्नालाल ध्रुवे, प्रभारी प्राचार्य मनोज वर्मा, महामंत्री संतोष वर्मा, केजुराम साहू, सरपंच अंजली फेकर, सरपंच चुचरुंगपुर वर्मा, जनपद सदस्य जामवंती नीलकमल साहू, अध्यक्ष जनभागीदारी दतान साधराम बारले, किसन वर्मा, केशरी वर्मा, कुँवर रजक, हेमलाल साहू, लालकुमार साहू सहित दतान जोन के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में सक्रिय भागीदारी लेकर स्वस्थ, अनुशासित और नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
बहुत अच्छा
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है ✨