बौद्ध मंदिर गया एक्ट 1949 रद्द करवाने जिला अधिकारी को ज्ञापन।

MOTI LAL

March 10, 2025

आगरा। आज दिनांक:10.03.2025 को आगरा में बौद्धों के राष्ट्रीय संगठन ” धम्मभूमि श्रेष्ठ जीवन के लिए “के साथ साथ अन्य धार्मिक संगठनों द्वारा महाबोधि महाविहार की मुक्ति के लिए व बी टी एक्ट 1949 को रद्द करने हेतु राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा उत्तरप्रदेश की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिलाधिकारी वित्त को दिया गया।
उक्त ज्ञापन रैली ने सैकड़ों की संख्या में बौद्ध भिक्खु, उपासक और उपासिकाएं हाथों में पंचशील के झंडे और महाबोधि महाविहार की मुक्ति से संबंधित बैनर लेकर पैदल मार्च करते और नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय आगरा पहुंचे। जहां सभी ने अपने – अपने ज्ञापन दिए।
धम्मभूमि श्रेष्ठ जीवन के लिए की आगरा जिला शाखा के समस्त पदाधिकारी, और सदस्यगण उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “बौद्ध मंदिर गया एक्ट 1949 रद्द करवाने जिला अधिकारी को ज्ञापन।”

Leave a Comment