Mother: गौरा चौरा ठेलकी में मां सरस्वती का भव्य हवन-पूजन और कन्या पूजन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 1, 2025

Mother: गौरा चौरा ठेलकी में मां सरस्वती का भव्य हवन-पूजन और कन्या पूजन
कन्या भोजन

सह-संपादक

गौरा चौरा, ठेलकी – मंगलवार, अष्टमी तिथि को नव युवक सरस्वती समिति द्वारा गौरा चौरा में भव्य मां सरस्वती का हवन पूजन संपन्न हुआ। पंडित जी के मार्गदर्शन में हवन के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चारण किया, जिससे वातावरण पवित्र और ऊर्जा से भरपूर बन गया।

समिति के अध्यक्ष अनुराग साहू, जो अपने समिति के सदस्य सभी युवा हैं, ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा, “हम आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी संस्कृति को बचाना चाहते हैं। हमारे मां-बाबूजी ने हमें यह सिखाया है और हम उसी मार्ग पर चलकर इसे आगे बढ़ा रहे हैं।”

पूजा में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। समिति के प्रमुख सदस्य हैं: सचिव छमेश्वर मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष युसूभ मानिकपुरी, उपाध्यक्ष टाकेश्वर यादव और सदस्य तोरण यादव, युवराज साहू, केशव साहू, मिथलेश धुव, कुणल साहू, मूलचंद साहू, धनेश्वर साहू, अमन ध्रुव, सागर लोहार, लक्ष्मण साह, गीताचदा लोहार, चाद लोहार, सूरज ध्रुव, डागेश्वर ध्रुव, सुमित यादव और निहाल मानिकपुरी।

हवन पूजन के बाद नव कन्याओं का पूजन किया गया। नव कन्याओं को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। गांव के सभी नागरिक इस उत्सव में उपस्थित रहे और नव कन्याओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन नव कन्याओं के लिए भव्य भोज के साथ हुआ, जिसमें विशेष सत्कार और स्वागत किया गया। इस आयोजन ने पूरे गांव में भाईचारे, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया।

सह संपादक

Share this content:

2 thoughts on “Mother: गौरा चौरा ठेलकी में मां सरस्वती का भव्य हवन-पूजन और कन्या पूजन”

Leave a Comment