बड़े डाभा में सतनामी समाज का राज्य स्तरीय महासभा एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बसना (महासमुंद): महासमुंद जिले के बड़े डाभा में इंडियन ऑर्गेनाइजेशन सतनामी समाज द्वारा राज्य स्तरीय महासभा एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्य अतिथि और पदाधिकारियों की मौजूदगी

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजाराम बनर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दौलत प्रसाद रात्रे ने की।
विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे—

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डिग्री रात्रे

सचिव पी.के. दिव्य

कोषाध्यक्ष राय सर

कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गुरुनाथ जांगड़े

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पार्वती कुर्रे

उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष ज्योति लाल बंजारे

जिला कोषाध्यक्ष खोलबहरा निराला

कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महासमुंद डिजेन्द्र कुर्रे

युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महासमुंद जवाहर लहरे

ब्लॉक अध्यक्ष सराईपाली रोशन भास्कर

प्रदेश महासचिव लखन कुर्रे

प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र बोरे

जिला अध्यक्ष बरगढ़ रामप्रसाद ओगरे

जिला सचिव अनादि ओगरे

प्रदेश मीडिया प्रभारी सूरज भारती

जिला सचिव उसत रात्रे

जिला सरक्षक शक्ति राजकुमार भारद्वाज

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हुलेश्वर कांत महिलाने

जिला अध्यक्ष शक्ति अनु राम प्लांगे

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता खुमान भास्कर

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुकृता कुर्रे

प्रदेश महामंत्री सुंदरलाल चतुर्वेदी

अन्य पदाधिकारी: पुनीत खूंटे, खिलावन बारिक, मधु खूंटे (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ महासमुंद) सहित अनेक गणमान्य लोग।

सामाजिक समरसता पर जोर

अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजाराम बनर्जी ने कहा कि –

> “सामाजिक समरसता का मूल उद्देश्य समाज के बीच भाईचारा, सद्भावना और अपनत्व का निर्माण करना है। इंसान को केवल इंसान के रूप में देखना चाहिए, जात-पात, धर्म, क्षेत्र या भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर इंडियन ऑर्गेनाइजेशन सतनामी समाज निरंतर आगे बढ़ रही है।”

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सभी ने समाज की प्रगति और एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को मिली बधाई

भव्य आयोजन और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए समाज के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

सह संपादक

Share this content:

2 thoughts on “बड़े डाभा में सतनामी समाज का राज्य स्तरीय महासभा एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न”

  1. Satnami Samaj ke liye ek Vikas ki naye Drishti ki or se jagrit ho rahi hai aur is samaj mein Vikas ko dekhne ko mil raha hai aur bahut Sundar nirnay hai satnami Samaj ke liye ek Vikas purn baat hai बहुत-बहुत dhanyvad sampadak mahoday ko

    Reply

Leave a Comment