रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
रायगढ़, 26 सितंबर। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में 24 सितंबर को हुए बलराम सारथी हत्या कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी, गांव के युवक देवनंदन राठिया और एक अपचारी बालक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार टांगी और बांस का डंडा भी जब्त किया है।
—
विवाद से उपजा हत्या का मामला
जानकारी के अनुसार मृतक बलराम सारथी (28 वर्ष) निवासी गाला पत्थलगांव का अपनी पत्नी हेमलता सारथी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके बरपाली गांव में रह रही थी। बलराम 21 सितंबर को ससुराल पहुंचा था।
24 सितंबर को गांव में सनसनी फैल गई, जब पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम का शव लहूलुहान हालत में मिला। सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी।
—
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विशेष टीम गठित की।
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन
थाना प्रभारी तमनार कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में जांच शुरू हुई।
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड जांच के साथ गवाहों से पूछताछ में मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी पर शक की पुष्टि हुई। पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक विवाद और बेटी से मारपीट की रंजिश के कारण रामस्वरूप ने अपने दामाद की हत्या की योजना बनाई।
उसने देवनंदन राठिया और नाबालिग को साथ लेकर बलराम को घर बुलाया और डंडा व टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में खून के धब्बे धोकर सबूत छिपाने की भी कोशिश की गई।
—
आरोपियों की गिरफ्तारी व जब्ती
पुलिस ने आरोपियों के मेमोरंडम पर टांगी और बांस का डंडा बरामद किया।
आरोपियों पर धारा 49, 238, 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है।
मुख्य आरोपी रामस्वरूप सारथी (56 वर्ष) और देवनंदन राठिया (21 वर्ष) को 26 सितंबर को गिरफ्तार कर रिमांड उपरांत जेल भेजा गया।
नाबालिग आरोपी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
—
गिरफ्तार आरोपी
1. रामस्वरूप सारथी पिता स्व. मदन सारथी, उम्र 56 वर्ष
2. देवनंदन राठिया पिता पंचराम राठिया, उम्र 21 वर्ष
3. विधि के साथ संघर्षरत बालक
—
पुलिस टीम की भूमिका
हत्या कांड का शीघ्र खुलासा करने में
उप निरीक्षक खेमराज पटेल
प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा
आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल और प्रहलाद भगत
की सराहनीय भूमिका रही।
Bahut hi jabardast police officer sar Ko Salam
प्रशासन द्वारा, ऐसे बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा देवें
ताकि गलती दोबारा न हो