कोरिया-: 22 सितम्बर 2025 – कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सोमवार को छरछा पंडोपारा आंगनवाड़ी केंद्र तथा शिवपुरचरचा आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य बच्चों और आम जनता को उपलब्ध शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।
आंगनवाड़ी केंद्र में निरीक्षण और दिशा-निर्देश कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन और नाश्ते की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों के मेनू, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समय पर वितरण के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केवल भोजन वितरण का केंद्र नहीं है। यह बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सदाचार सिखाने का महत्वपूर्ण स्थल भी है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि।
केंद्र समय पर खुलें और बच्चों को पोषणयुक्त भोजन प्रदान किया जाए।भोजन से पहले बच्चों को हाथ धोने की आदत विकसित कराई जाए।बच्चों को नैतिक शिक्षा और अच्छे व्यवहार की सीख दी जाए। इस अवसर पर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी के माहौल, खेलकूद की सुविधा और बच्चों के सुरक्षित रहने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण और दिशा-निर्देश
कलेक्टर ने शिवपुरचरचा आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र में वार्डों, दवाओं और स्वच्छता की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों से मरीजों के प्रति संवेदनशील और आत्मीय व्यवहार बनाए रखने के लिए कहा।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि—
अस्पताल परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।शौचालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई की जाए।उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों से आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने का आग्रह किया।बच्चों और परिवारों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को प्राथमिकता
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों और परिवारों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं को मजबूत करना शासन की प्राथमिकता है। आंगनवाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र केवल सेवाएं देने का स्थान नहीं, बल्कि समाज के नैतिक और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित निरीक्षण और समय-समय पर सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए, ताकि बच्चों और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
Anganbadiyon mein Aksar vah Sahi position Sahi aur chij gaon ke logon mein bacchon mein dekhne Ko nahin milta lekin is news is samachar ke madhyam se lagta Hai ki har vah mantri ko collector ko gaon mein base sarpanch Ji ko unko har EK bacche ka swasthya ka unke education ka Dhyan Dena chahie taki bacche swasth rahen surakshit Rahe aur apne padhaai mein vyast rahe
अगर सच में ऐसे कदम उठाए जाएँ तो देश आगे बढ़ेगा 🌱”