नवरात्र पर्व पर पुलिस विभाग को मिला अनोखा उपहार – चार सहायक उप निरीक्षक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत

SARJU PRASAD SAHU

September 22, 2025

बलौदाबाजार-भाटापारा-:  नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर जिले की पुलिस फोर्स को एक विशेष उपहार मिला है। जिले के सहायक उपनिरीक्षक जगसिंह ठाकुर, ईश्वर टोप्पो, गोकुल पटेल एवं श्रवण नेताम को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।

आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने चारों अधिकारियों के कंधे पर दो-स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक पद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदोन्नति पाए अधिकारियों के परिजन भी मौजूद रहे और खुशी के इस क्षण के सहभागी बने।

वर्तमान में – उपनिरीक्षक जगसिंह ठाकुर थाना लवन में पदस्थ हैं।उपनिरीक्षक ईश्वर टोप्पो थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ हैं। उपनिरीक्षक गोकुल पटेल प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया के रूप में कार्यरत हैं।उपनिरीक्षक श्रवण नेताम थाना भाटापारा ग्रामीण में सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीना कुजूर, श्रीमती सी. तिर्की, योगिताबाली खापर्डे, स्टेनो मनीष चौबे, पुलिस कार्यालय के स्टाफ तथा पदोन्नत अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

3 thoughts on “नवरात्र पर्व पर पुलिस विभाग को मिला अनोखा उपहार – चार सहायक उप निरीक्षक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत”

  1. Jabardast Pragati Vikas hona bahut jaruri hai kyunki Insan ka Jivan hi Vikas karne ke liye banaa hai dhanyvad sampadak ji ko jo aise news Hamare liye lae बहुत-बहुत dhanyvad

    Reply

Leave a Comment