सतनामी समाज ब्लॉक बलौदाबाजार के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने देवेंद्र पात्रे

 

बलौदाबाजार -: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक इकाई बलौदाबाजार का मनोनयन हुआ संपन्न ,देवेंद्र पात्रे ग्राम सोनपुरी निवासी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष के लिए समाज के द्वारा मनोनीत किया एवं साथ ही ध्रुव प्रहलाद मिरी ,हरिश्चंद्र खुटे, कुशल मनहरे को ब्लाक उपाध्यक्ष, सचिव पद पर भूपेंद्र टंडन, सहसचिव ओमप्रकाश बंजारे, तीन बार के पूर्व पार्षद देवेन्द्र बंजारे को बलौदाबाजार शहर का अध्यक्ष मनोनयन किया। साथ ही युवा व्यवसायी नितेश टंडन(निक्कू) को युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया । जिसमे आज के निर्वाचन मनोनयन में मुख्य भूमिका मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप श्रृंगी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लहरे प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,सत्येंद्र खुटे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रहे! उक्त कार्यक्रम महंत नयनदास महिलांग स्मृति स्थल गार्डन चौक बलौदाबाजार में आयोजित था जिसमें सतनामी समाज ब्लॉक बलौदाबाजार के अधिकारी कर्मचारी साटीदार भंडारी युवा सदस्य के साथ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के सामान्य सदस्य आजीवन सदस्य एवं पदाधिकारी गण कार्यक्रम में भाग लिए इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश प्रसाद बघेल ,जिलाध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष बृजलाल दिवाकर, महासचिव दीपक घृतलहरे ,महेन्द्र टंडन,सहसचिव सुशील बंजारे ,कोषध्यक्ष शांति पात्रे, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी के एल महिलांगे, विजय बांधे, अशोक माडले, कुमार भारद्वाज, बनवारी बार्वे, शत्रुहन बंजारे, दासी कोसले, जगन्नाथ महिलांगे,भुवनेश्वर सिंह डहरिया,संतोष सोनवानी,ओम प्रकाश कोसले, सहदेव जोशी, महिपाल जोशी,मुन्ना लाल मनहरे, देवलाल मांडले,दयानंद कोसले,आकाश घृतलहरे, निगमचंद बांधे, तुकाराम टंडन, गेंदराम कोठारी,चंद्रिका प्रसाद घृतलहरे,विक्की कुमार,दिलीप निराला, हेमंत बंजारे,अजय डहरिया,दिलीप घृतलहरे,एवं भारी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे एवं सभी ने निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों को बधाई प्रेषित किया साथ ही साथ जिला के सचिव दीपक घृतलहरे आभार व्यक्त करते हुए यह जानकारी दिया कि समाज को संगठित और एकजुट करने के लिए इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारी के कंधे से कंधे मिलकर समाज को दिशा देने हेतु काम करने के लिए तत्पर रहने के लिए युवाओ को प्रेरित किया।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “सतनामी समाज ब्लॉक बलौदाबाजार के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने देवेंद्र पात्रे”

Leave a Comment