बलौदाबाजार-: 20 सितम्बर 2025 कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सभी पंचायतों में आज सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें स्वच्छाग्रहियों का स्वास्थ्य जांच कराया गया। इसके साथ ही श्रम कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
कार्यक्रम में स्वच्छाग्रहियों द्वारा अटल चबूतरा की सफाई, धार्मिक स्थानों की सफाई,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों की सफाई किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें जिले के सभी गांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 को लोगों के व्यवहार में लाने के लिए प्रयास किया जाएगा ताकि लोग स्वच्छता को अपनाएं और अपने आस -पास को साफ रखें।
बलौदाबाजार जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को सभी पंचायतों में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छाग्रहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें श्रम कार्ड व आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां।
– सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांच।
– श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड वितरण।
– पंचायत स्तरीय सफाई अभियान।
अटल चबूतरा, धार्मिक स्थलों और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बनी परिसंपत्तियों की सफाई
अभियान की अवधि
यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता को व्यवहार का हिस्सा बनाना है ताकि लोग स्वच्छ और स्वस्थ परिवेश बनाए रख सकें।
समाज के लिए प्रेरणादायक पहल