बलौदाबाजार-: वनमण्डल में सोनाखान रेंजर को हटाने की मांग को लेकर वनकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों में भारी आक्रोश है और वनमण्डल कार्यालय का घेराव किया गया।
बलौदाबाजार वनमण्डल के कर्मचारियों ने सोनाखान रेंजर सुनीत साहू को हटाने की मांग को लेकर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे, संभागध्यक्ष आहफ़ज खान, और जिलाध्यक्ष मनबोधन टंडन के नेतृत्व में आमसभा के बाद कर्मचारियों ने रैली निकालकर वनमंडल कार्यालय का घेराव किया।
रेंजर पर कार्यालय में गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और जेल भेजने जैसी गंभीर आरोप लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक रेंजर को नहीं हटाया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा कि गाली-गलौज किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के वनकर्मी आंदोलन में शामिल होंगे।
कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि रेंजर का स्थानांतरण तो हो चुका है, पर अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। कर्मचारी हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रखने पर अड़े हुए हैं।
Bahut badhiya apka news padhne wale duniya ke logo koek nai rah me chalna shikha dega,👍🌅💯🇮🇳
वन कर्मियों की मांग सही है ऐसे ही न्यूज़ चैनल वालों का साथ जरुरी हैं🙏 masb news💯
Bahut hi shandar vankarmiyon ki Sahi rai hai unko pura karni chahie news channel wale sathiyon ko dhanyvad
लोगों को मिलकर आगे आना होगा 🙌