कटघोरा, कोरबा |
जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाबर में सरपंच श्री राम सिंह कंवर ने आज महिलाओं एवं माता-बहनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्राम की महिलाओं द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
महिलाओं ने सरपंच श्री कंवर के विनम्र स्वभाव, संवादशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच का जमीनी जुड़ाव और संवेदनशील दृष्टिकोण पंचायत के समग्र विकास के लिए प्रेरणास्रोत है।
सरपंच श्री कंवर ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत के प्रत्येक वर्ग की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और विकास कार्यों में महिला सहभागिता को और सशक्त बनाया जाएगा।