🌿 प्रकृति प्रेमी रितु मेश्राम ने सोलर पैनल लगवाकर पर्यावरण संरक्षण में निभाई सहभागिता

TEJASWI NATH SONI

November 10, 2025

बलौदाबाजार, 10 नवंबर 2025

समृद्धि कॉलोनी, बलौदाबाजार निवासी रितु मेश्राम एक शिक्षिका होने के साथ-साथ प्रकृति प्रेमी भी हैं। हरे-भरे पौधों और स्वच्छ वातावरण से उनका गहरा लगाव है। उनके घर के आंगन से लेकर छत तक हरियाली की सुंदर छटा बिखरी रहती है। बच्चों को पढ़ाते समय वे हमेशा पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाती हैं और वही सीख अपने जीवन में भी अपनाती हैं।

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए रितु मेश्राम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जुलाई माह में अपने घर की छत पर सोलर पैनल सिस्टम लगवाया। अब वे सौर ऊर्जा का उपयोग कर न केवल बिजली की जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में भी योगदान दे रही हैं।

रितु मेश्राम ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल एक बड़ी चिंता हुआ करता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा के प्रयोग से बिजली खर्च लगभग शून्य हो गया है। सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी ने इस पहल को और भी आसान बना दिया।

वे कहती हैं —

“सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि अब हमारे घर की छत न केवल बिजली पैदा कर रही है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी योगदान दे रही है। सौर ऊर्जा की यह रोशनी हमारे घर के साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी उजाला दे रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए रितु मेश्राम ने कहा कि उन्होंने ऐसा मार्ग दिखाया जिससे लोग पर्यावरण संरक्षण के साथ आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment