सीएम Rekha Gupta पर जनसुनवाई के दौरान हमला! सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, आरोपी गिरफ्तार, चश्मदीद ने सुनाई थप्पड़ कांड की पूरी कहानी

MOTI LAL

August 20, 2025

सीएम Rekha Gupta पर जनसुनवाई के दौरान हमला! सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, आरोपी गिरफ्तार, चश्मदीद ने सुनाई थप्पड़ कांड की पूरी कहानी

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री Rekha Gupta पर हुए हमले ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि आम जनता के मन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस से लेकर शिवसेना और आप तक, हर पार्टी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री जैसी संवैधानिक पद पर बैठी महिला सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना करना मुश्किल है। वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इसे राजनीति से जुड़ा हमला बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी हिंसा की जननी है और इस पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

शिवसेना और आप का निशाना

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पहले भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले हुए थे और उस समय बीजेपी ने उनका मजाक उड़ाया था। आज जब दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है तो यह सीधे तौर पर गृह मंत्रालय की नाकामी को दर्शाता है। वहीं आप नेता आतिशी ने इस घटना को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि विरोध की जगह लोकतंत्र में है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

इस हमले के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। घटना की चश्मदीद अंजली ने बताया कि आरोपी पहले सामान्य तरीके से बात कर रहा था, लेकिन अचानक उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 बीजेपी की सफाई और विपक्ष का आरोप

बीजेपी सांसद कमलजीत सेहरावत ने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और भरोसा जताया कि रेखा गुप्ता जनता के लिए लगातार काम करती रहेंगी। वहीं दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि यह विपक्ष की साजिश है क्योंकि मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता के मुद्दों को लेकर सजग हैं। इस घटना को लेकर अब राजनीति और सुरक्षा दोनों पर बहस छिड़ गई है।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment