साजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — चांदी का चैन और नगदी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

December 7, 2025

 

बेमेतरा, 7 दिसम्बर 2025/

एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी साजा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना साजा पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से चांदी का चैन और नगदी रकम लूटकर आरोपी फरार हो गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना साजा पुलिस ने त्वरित टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना तथा लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम —

गजेन्द्र सागरवंशी पिता रामखिलावन सागरवंशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी अमलीडीह, थाना साजा, जिला बेमेतरा बताया गया है।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से —

 

चांदी का चैन

 

नगदी राशि

 

मोटरसाइकिल (प्रयुक्त वाहन)

 

चाकू (प्रयोग किया गया हथियार)

बरामद कर जब्त कर लिया है।

 

 

आरोपी को दिनांक 06.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

 

पुलिस टीम की इस कार्रवाई को जिला पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों पर नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम माना जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment