सीसीटीवी जागरूकता अभियान को मिला सहयोग, सूर्या विहार में दुकानदार ने लगाए कैमरे I

TEKRAM KOSLE

July 9, 2025

सीसीटीवी जागरूकता अभियान को मिला सहयोग, सूर्या विहार में दुकानदार ने लगाए कैमरे I

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

रायगढ़, 08 जुलाई 2025/ अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान को जनमानस से लगातार सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में सूर्या विहार कॉलोनी, पहाड़ मंदिर रोड स्थित अग्रवाल जनरल स्टोर के संचालक श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने अपनी दुकान के बाहर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जो मुख्य सड़क की ओर विभिन्न दिशाओं में केंद्रित हैं।

श्री अग्रवाल ने बताया कि इन कैमरों की स्थापना सुरक्षा की दृष्टि से की गई है, ताकि न केवल उनके प्रतिष्ठान की निगरानी हो, बल्कि सड़क पर होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। उन्होंने रायगढ़ पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अन्य व्यापारियों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे भी अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाएं और उनमें से कुछ कैमरे सड़क की ओर रखें, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिलेभर में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं सम्मानित नागरिकों को सीसीटीवी की उपयोगिता समझाएं और उन्हें इस जनहित अभियान से जोड़ें।

शहर के सक्रिय एनजीओ, व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ने की पहल सफल रही है। इस प्रयास से न केवल अपराधों की रोकथाम संभव हो रही है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है।

 

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment