भाटापारा। थाना भाटापारा शहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए के.के. वार्ड स्थित एक मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर कर लिया। पुलिस ने तीन अपचारी बालकों को हिरासत में लेकर उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम सहित कुल ₹10,83,772 का चोरी का सामान बरामद किया है।
प्रार्थी राजेंद्र कुमार दुबे, निवासी के.के. वार्ड भाटापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04 अक्टूबर की रात 8:30 बजे से 05 अक्टूबर की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर उनके मकान में प्रवेश किया और घर के चैनल गेट एवं दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा ₹1,50,000 नगद चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 535/2025 धारा 305(क), 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम ने घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी का सामान उन्होंने श्रीराम कॉलोनी के पास खाली खेत की झाड़ियों में छिपाकर रखा था।
पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर वहां से सोने-चांदी के जेवरात ₹10,64,400 कीमत के तथा ₹19,372 नगद, कुल ₹10,83,772 का चोरी का सामान बरामद किया है। तीनों अपचारी बालकों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है
Shasan prashasan ko bahut hi dhanyvad apni sanvaidhanik pad per baithkar apna karya bahut hi bekhudi se nibha rahe hain aur crime ko badhane se rok rahe hain dhanyvad
Dil Se salam karte hain shasan prashasan ko dhanyvad
Shasan prashasan Ko Dil Se Salam iske liye
बहुत अच्छा प्रयास, दिल से सलाम ❤️