कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई : यादव ढाबा से 2590 लीटर अवैध डीजल जब्त, पिता-पुत्र गिरफ्तार

TEKRAM KOSLE

October 8, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2025।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने सोमवार, 6 अक्टूबर को एक बड़ी सफलता हासिल की। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम लाखा स्थित यादव ढाबा में दबिश देकर अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़ किया।

लाखा के यादव ढाबा में छापा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक हलधर यादव (60 वर्ष) और उसका पुत्र कृष्णा यादव (29 वर्ष) अपने ढाबे के पीछे बने कमरे में बड़ी मात्रा में डीजल का अवैध भंडारण और बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने ढाबे की घेराबंदी कर छापेमारी की।

भारी मात्रा में डीजल जब्त

छापेमारी के दौरान गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें ढाबे के पीछे बने कमरे से 2590 लीटर डीजल भरे प्लास्टिक डिब्बे और ड्रम बरामद किए गए। बरामद डीजल की अनुमानित कीमत ₹2,33,100 आँकी गई है। इसके साथ ही प्लास्टिक चाड़ी, पाइप और टीन जार जैसे उपकरण भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार और मामला दर्ज

पुलिस ने मौके से ही हलधर यादव और कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 511/2025 दर्ज कर धारा 287, 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, विक्रम कुजूर, पुष्पेन्द्र जाटवर, विकास प्रधान और विक्रम सिंह की विशेष भूमिका रही।

संपादक { समाचार }

Share this content:

1 thought on “कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई : यादव ढाबा से 2590 लीटर अवैध डीजल जब्त, पिता-पुत्र गिरफ्तार”

Leave a Comment