किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें, आम की फसल को भी हुआ भारी नुकसान

SARJU PRASAD SAHU

April 19, 2025

लहरपुर सीतापुर क्षेत्र में अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें, आम की फसल को भी हुआ भारी नुकसान। शुक्रवार रात से चल रही तेज हवाओं, कड़कती बिजली व बारिश से मौसम में अचानक बदलाव होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, और लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों को गेहूं की खड़ी फसल व खेतों में कटी पड़ी फसल के बारिश में भीग जाने के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है क्षेत्र के किसान निखिल, रमेश , दिनेश, स्वामी दयाल, रामचंद्र, रामसेवक आदि ने बताया कि अचानक मौसम में हो रहे बदलाव व बारिश के कारण खेतों मे कटी फसल को भारी नुक्सान पहुंचा है। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल के साथ-साथ तोरई ,लौकी, भिंडी, खीरा, ककड़ी व आम की फसल को भी बरसात व तेज हवाओं के चलते नुकसान हुआ है। क्षेत्र के बागवान लल्लू, गुड्डू, जियाउद्दीन ने बताया कि बार-बार आंधी तूफान से आम के गिर जाने से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है, शनिवार को नगर की सब्जी मडी में आंधी के चलते टूट कर गिरे आम की भारी आमद को लेकर आम के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई और 10 से ₹15 किलो तक आम बाजार में बिका वहीं देर रात आए आंधी तूफान के कारण नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति लगभग 3 घंटे तक बाधित रही।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें, आम की फसल को भी हुआ भारी नुकसान”

Leave a Comment