कलेक्टर ने सोनाखान पहुँचकर शहीद दिवस की तैयारियों का लिया जायज़ा समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के दिए निर्देश

TEJASWI NATH SONI

December 7, 2025

बलौदाबाजार, 7 दिसम्बर 2025/

कलेक्टर दीपक सोनी ने रविवार को वीरभूमि सोनाखान का दौरा कर आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर ने आयोजन समिति, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रस्तावित गतिविधियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहादत दिवस का आयोजन जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गौरव से जुड़ा है, इसलिए सभी तैयारी उच्च स्तरीय एवं व्यवस्थित होनी चाहिए।

 

कलेक्टर ने किये प्रमुख स्थलों का निरीक्षण

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दीपक सोनी ने—

 

शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय,

 

स्मारक परिसर,

 

मुख्य कार्यक्रम स्थल,

 

हेलिपैड

 

 

का भ्रमण कर सुरक्षा, आवागमन, अतिथि स्वागत, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायज़ा लिया।

 

उन्होंने मुख्य मंच की साज-सज्जा, वीआईपी एवं आमजन की बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉलों की स्थापना, बाहर से आने वाले समाजजनों के लिए भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

वंशजों से भेंट

 

दौरे के दौरान कलेक्टर ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों के निवास स्थल पहुँचकर सौजन्य भेंट भी की और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर उनसे चर्चा की।

 

उपस्थित अधिकारी

 

निरीक्षण के दौरान—

 

जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल,

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह,

 

शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र सिंह दीवान,

 

एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी

सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment